फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों के प्यार में फंसा जालिम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां/सीतापुर। पिसांवा थाने में एक युवती की प्रेम कहानी के किस्सों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। युवती का कहना है कि प्रेमी के साथ उसका 10 वर्ष से प्यार चला आ रहा है। उसने प्रेमी का जबरन निकाह कराने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा निवासी हसरतजहां ने थाने पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। अपने ही गांव के जालिम से प्यार की दास्तान सुनाते हुए कहा कि वे दोनों दस वर्ष से मोहब्बत कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर जालिम के घर वाले लगातार विरोध करते रहे है। युवती का कहना है कि एक माह पूर्व वह अपनी बहन के घर चली गई थी।
तभी उसके घर वाले व रिश्तेदारों ने मिलकर जालिम का निकाह दबाव बनाकर गांव की ही दूसरी लड़की के साथ करवा दिया। जब वह अपनी बहन के घर से लौटी तो जालिम ने पूरी बात बताई। इस पर हसरतजहां अपने प्यार को पाने के लिए थाने पहुंच गई। जालिम के ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें