फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर और कर्मियों की फोन से चेक होगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अब कार्य स्थल से अफसर और कर्मी नदारद नहीं हो सकेंगे। फील्ड पर होने सहित अन्य क्रियाकलाप का बहाना भी नहीं चलेगा। इसकी पुख्ता व्यवस्था डीएम अनुज सिंह ने की है। आठ मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इससे उपस्थिति चेक करने के साथ ही लोकेशन की जानकारी ली जाएगी। दो बार फोन न उठाने पर अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने आठ मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इनके मार्फत अफसरों और कर्मियों की उपस्थिति व क्रियाकलाप के बारे मेें जानकारी ली जाएगी। दो बार कॉल करने पर अगर फोन नहीं उठाया जाता है, तो संबंधित अफसर व कर्मी को अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित माना जाएगा। संबधित अफसर का दायित्व होगा कि वह मोबाइल नंबरों को फीड कर लें। किसी कारणों से तत्काल फोन नहीं उठा सकते हैं, तो कॉल बैक करके मूवमेंट नोट करानी होगी। डीएम अनुज सिंह ने सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधीनस्थ अफसरों व कर्मियों को इसका अनुपालन कराएं।
इन मोबाइल नंबरों से होगी जांच
डीएम ने अफसर और कर्मचारियों की हाजिरी जांचने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं। मोबाइल नंबर 9451350095, 9451350016, 9451350014, 9451350080, 9454416556, 7376824290, 8004479835 व 9532133542 से हाजिरी चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें