फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नवनिर्मित सड़कों की परखी गुणवत्ता

Sun, 20 Oct 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सड़क की जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर की शिकायत पर नवनिर्मित पांच सड़कों की शनिवार को जांच की गई। जांच टीम में अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक सिंह समेत चार अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने 14 अक्तूबर को निदेशक जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने रामपुर मथुरा क्षेत्र के नवनिर्मित बाकर नगर रोड से उमरिया, तुलसीपुर बंजर, सुकईपुरवा, सेमरी तथा सघुवापुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया गया। कहा कि सड़कों के निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है।
इस वजह से जगह-जगह से सड़क उखड़ रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया था। इस पर शनिवार को चार अफसरों की जांच टीम ने सड़कों की गुणवत्ता परखी। जांच टीम में अपर मुख्य अधिकारी सीतापुर अभिषेक कुमार, अपर मुख्य अधिकारी लखनऊ के अलावा पीडब्ल्यूडी बाराबंकी व सीतापुर के अभियंता शामिल थे। अधिकारियों ने जांच के संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार करते हुए रिपोर्ट शासन को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें