फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में बेहोश पड़ा मिला युवक, बंधे थे हाथ-पैर

Sun, 20 Oct 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। तालगांव क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के मजरा शादीपुर निवासी अंकुल (19) शनिवार को खेत में बेहोश पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। एक ग्रामीण ने उसे खेत में बेसुध पड़े देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार राय ने बताया कि बेहोश युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी में भर्ती कराया। घटना संदिग्ध है। युवक को होश आ गया है। पुलिस के मुताबिक रंजिशन अपने विरोधियों को फंसाने के लिए युवक ने इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें