फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। एक घर में घुसकर युवक ने किशोरी संग छेड़खानी करते हुए उसे दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद किशोरी की मां शिकायत करने गई तो आरोपी के मां ने उसे गालियां देकर धमकी दी। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली इलाके के एक गांव की महिला का कहना है कि वह बहन के यहां शादी में गई थी। इस बीच उसकी बेटी व छोटा बेटा घर में था। आरोप है कि गांव निवासी जगदीश उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी को बुरी नियत से दबोचा लिया। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला।
घटना को लेकर महिला ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गई तो उसकी मां ने भी गालियां देते हुए धमकी दी। घटना को लेकर महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें