सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है, इससे हर कोई राहत महसूस कर रहा है। सोमवार को कोरोना के चार मरीज पाए गए हैं। सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को आई रिपोर्ट में ऐलिया ब्लॉक के पसनैका में, बेलगवां, परसेंडी ब्लॉक के चिमला, परसदा में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से संपर्क कर इलाज शुरू करा दिया गया है।