फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.76 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी लहरपुर में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन बुधवार को विधायक सुनील वर्मा ने किया। अवसर पर विधायक ने नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलवाई। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया जनपद सीतापुर में बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का अभियान शुरु किया गया है। जिले में 5,76,590 लाख बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह एक माह तक चलेगा। अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिसमें नौ से 12 माह के 33,612 बच्चे, एक से दो साल के करीब 1,44,830 बच्चे, दो से पांच साल के लगभग 3,98,148 बच्चे हैं।
विभाग के पास विटामिन ए की समुचित मात्रा उपलब्ध है। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक सुनिश्चित कार्य योजना बनाकर बच्चों की ड्यूलिस्ट तैयार करेंगी। अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजकुमार, डीएमसी नीतेश श्रीवास्तव सुयोग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें