फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साले की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। अटरिया इलाके में साइकिल से सवार होकर जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हाईवे पार करते समय हुआ है। हादसे में मृतक लखनऊ का निवासी है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अटरिया थाना क्षेत्र कमोलिया निवासी रामपाल (32) अपने घर से अपने साले लखनऊ के थाना इटौंजा इलाके के नरायनपुर निवासी अरविंद (21) के साथ साइकिल से किसी काम के सिलसिले में अटरिया जा रहा था। इस बीच अटरिया में हाईवे पर कुंवरपुर पुलिस पिकेट के सामने हाईवे पार करते समय लखनऊ से सीतापुर की जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे साइकिल सवार जीजा-साले गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि रामपाल का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें