सीतापुर। शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 32वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजीव द्विवेदी ने झंडारोहण व मशाल प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुुरुआत कराई।
छात्र प्रतिनिधि सुजीत कुमार और छात्रा प्रतिनिधि पारुल गुप्ता ने मशाल दौड़ संपन्न कराई। किया गया। 100 व 200 मीटर हीट, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रा वर्ग के डिस्कस थ्रो में तान्या तिवारी प्रथम, अंशी राज द्वितीय तथा निवेदिता विक्रम तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक छात्र वर्ग में अजय कुमार कश्यप प्रथम, कौशल द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर लल्लन रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा संयोजक प्रियंका भारती, समारोह डॉ. रश्मि संत, शेखर सिंह, डॉ. रबिन्दर कुमार शर्मा, डॉ. कुंवर तिवारी, डॉ. विपिन कुमार सिंह, डॉ. आरती मिश्रा, प्रीति सिंह, दिनेश कुमार सब्बरवाल, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।