फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भैंस चोरी कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने धुना, गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद में बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे एक चोर भैंस चोरी कर ले जा रहा था। आहट मिलने पर ग्रामीण जाग गए। उन्होंने उसे पकड़कर जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


शेषपुर बिलौली गांव निवासी अनुपम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर में सो रहे थे। रात दो बजे उनकी भैंस को थानगांव के चिरैया गांव निवासी समर सिंह ने चोरी से खोल लिया और लेकर जाने लगा, तभी उनकी आंख खुल गई।
शोर मचाने पर गांव के जयकुमार, सत्यवान, राजकिशोर, रमचरित, सुधीर, उपेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने समर सिंह को दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई की। इससे उसे काफी चोटें आईं हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें