नवंबर के प्रथम सप्ताह में जिले की समस्त चीनी मिले शुरू होंगी। यह निर्देश शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने डीसीओ कार्यालय में चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में दिया।
उन्होंने कहा चीनी मिल चलने के प्रथम पक्ष में ही पेड़ी गन्ने की पर्चियां देने, शीघ्र प्रजाति के साथ ही सामान्य प्रजाति के भी सप्लाई टिकट जारी करने, सप्लाई टिकट के अतिरिक्त एसएमएस एवं वेबसाइट से जारी सप्लाई टिकट नंबर पर तौल की सुविधा प्रदान की जाएं।
इसी के साथ चीनी मिल को ही गन्ना आपूर्ति करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने, त्वरित गति से गन्ना मूल्य भुगतान करने, क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त ट्रकों एवं लेबर की व्यवस्था करने, एवं क्रमानुसार ही तौल करने, घटतौली रोकने हेतु निर्देश दिए। डीसीओ ने कहा क्रय केन्द्रों पर सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर चस्पा हो जाएं। डीसीओ ने बताया कि चीनी मिल जवाहरपुर दो नवबंर, हरगांव एवं बिसवां चार नवंबर को शुरू होगी।