फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली व गिलास पाकर गदगद हुए नौनिहाल

Fri, 28 Oct 2016 11:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बर्तन वितरण योजना की शुरूआत शुक्रवार को हुई। जिलाधिकारी ने चौबेटोला के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नौनिहालों को बर्तन देकर शुभारंभ किया। नगर शिक्षाधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया इस योजना के तहत पहले चरण में नगर क्षेत्र के नौनिहालों को बर्तन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


योजना का शुभारंभ उन विद्यालयों से हुआ जहां पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनो स्कूल एक ही परिसर में है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने चौबेटोला में बच्चों को बर्तन देते हुए कहा इससे नौनिहाल आसानी से भोजन कर सकेंगे। बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा बच्चे खाना खाने के बाद इनको स्कूल में ही रखेंगे।

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परेड, एमएलसी आनंद भदौरिया प्राथमिक व उच्च प्राथमिक इस्माइलपुर, नगरपालिका चेयरमैन रश्मि जयसवाल ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक अंबेडकर व विधायक राधेश्याम जयसवाल ने मदरसा अरबिया मिलिया पुराना सीतापुर में नौनिहालों को एक थाली व एक गिलास वितरित किए। इसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें