फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने पिया विषाक्त पदार्थ... हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

Sat, 26 Apr 2025 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में 12वीं में फेल होने पर एक छात्रा ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में इटंरमीडिएट में फेल होने पर एक छात्रा ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ पी लिया। जानकारी हुई तो घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घटना पिसावां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव की है। गांव निवासी अंजली मिश्रा (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ गया। इसमें वह फेल हो गई थी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: अमेरिका और चीन के टैरिफ वार को अवसर बनाएगी योगी सरकार, नई निर्यात नीति... ODOP की होगी अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


मां सुनीता ने बताया कि परिणाम आने के बाद से अंजली गुमसुम थी। देर रात अंजली ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। घरवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। बेटी को लेकर आनन फानन अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें