फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10वीं में अर्पित व 12वीं में युगरत्ना व मृदुल चमके

Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में प्रदेश की टॉप टेन मेरिट में सीतापुर का दबदबा दिखाई दिया। हाईस्कूल में सात व इंटर में दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई। हाईस्कूल में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के अर्पित वर्मा ने 97.50 अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सरदार सिंह काॅन्वेंट इंटर कॉलेज की आंचल वर्मा ने 97.33 अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान पाया। घोषित परिणामों में इंटर में जिले की टॉप टेन मेरिट में 17 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉप टेन मेरिट में 21 विद्यार्थी शामिल हैं।
सीता बाल विद्या मंदिर की आयुषी यादव ने 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में छठे स्थान पर कब्जा जमाया। सीता बाल विद्या मंदिर की गुंजन सिंह, सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज की श्रुति मिश्रा, सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कॉलेज की सिद्धी सिंह व बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के शिवम दुबे ने संयुक्त रूप से 96.83 अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उधर, इंटरमीडिएट में सीता बाल विद्या मंदिर के मृदुल व युगरत्ना वर्मा ने 95 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में 10वें स्थान पर रहे।
जिले में हाईस्कूल का 90.50 फीसदी परिणाम रहा। प्रदेश में जिला 39वें स्थान पर रहा। इंटर में जिला का 78.47 फीसदी परिणाम के साथ 61वें नंबर पर रहा। खास बात यह है कि इंटर में जिले के टॉप थ्री मेधावी सीता बाल विद्या मंदिर के हैं। पिछले साल हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के प्रदेश के टॉपर इसी कॉलेज के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें