फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई न होने से आहत परिवार भूख हड़ताल पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक पीड़ित कार्रवाई के लिए डेढ़ माह से पुलिस के चक्कर लगा रहा है। उसके मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री के कहने व पुलिस पर घूस का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने परिवार सहित विकास भवन के सामने धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना संदना क्षेत्र के ग्राम महसुई रामगढ़ निवासी जगन्नाथ प्रजापति ने परिवार के साथ भूख-हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है, बेटी का अपहरण अगस्त में किया गया था। इस संबंध में नामजद एफआईआर कराई गई थी। बावजूद इसके आरोपियों को सिधौलीे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। डेढ़ माह तक थाने दौड़ाया। आरोप है पुलिस जानकर कार्रवाई नहीं कर रही है। केंद्रीय मंत्री कोशल किशोर ने भी कार्रवाई करने के लिए एसपी को फोन किया।
जगन्नाथ एवं इनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे रंजीत यादव का आरोप है सिधौली पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए सीडीआर के नाम पर घूस ली। इसका साक्ष्य मौजूद है। तमाम प्रयासों के बावजूद न आरोप गिरफ्तार हुए और न ही बेटी वापस आई। इससे मजबूर होकर भूख हड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें