फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचसी में जन्मा विचित्र बालक, चिकित्सक करेंगे सर्जरी

Wed, 23 Oct 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी में बुधवार को महिला ने एक विचित्र शिशु को जन्म दिया। बच्चे की आंतें नाभि से बाहर निकली थीं। चिकित्सकों ने इसे जन्मजात विकृति बताते हुए नवजात को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। जहां ऑपरेशन कर उसकी इस विकृति को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


सकरन थाना क्षेत्र के ईरापुर गांव के मजरा लखुआबेहड़ निवासी सतीश की पत्नी रेखा देवी (30) को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी सांडा लाकर भर्ती कराया गया था। जहां देर रात महिला ने सामान्य प्रसव से एक बालक का जन्म दिया। जन्म से ही बच्चे के नाभि के पास से उसकी आंतें बाहर लटक रही थीं। इसे देख प्रसूता के साथ मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ भी हैरान हो गया। बच्चे को जीवित देख डॉक्टरों ने तत्काल जच्चा बच्चा को जिला चिकित्सालय सीतापुर रेफर कर दिया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने सर्जरी कर बच्चे की बाहर निकली आंतों को पेट के अंदर करने की बात कही है। प्रसूता के पहले से एक सात साल का लडका व तीन साल की लडकी है, यह उसका तीसरा बच्चा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सचान ने बताया कि नाभि के पास पेट में बनी जगह के कारण नवजात की आंतें बाहर निकल आई हैं। यह एक तरह की विकृति होती है, जिसे सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें