फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय नलकूप खराब, किसान परेशान

विज्ञापन
सेलूमऊ में खराब पडा़ नलकूप। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। वर्तमान में किसान गेहूं की बोआई के लिए खेतों का पलेवा करने के लिए भटक रहे हैं। उन्हें नहरों से पानी नहीं मिल रहा है। राजकीय नलकूप तकनीकी खामियों से खराब हैं। ऐसे में सिंचाई न होने से दिक्कत हो रही है। इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र के चार नलकूप अधिक समय से खराब हैं। अधिकांश नलकूपों की पाइप लाइनें चौक पड़ी हैं। जिससे किसानों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विकासखंड हरगांव के सरकारी नलकूपों की स्थिति बदहाल है। कहीं नलकूपों के उपकरण गायब हैं तो कहीं लाइनें चोक पड़ी हैं। जिससे किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को नलकूप विभाग गंभीर नहीं हैै। ब्लॉक क्षेत्र में 48 शासकीय नलकूप स्थापित हैं। जिसमें नलकूप संख्या 217 सेलूमऊ, गडसारी 166, नेवादा 26, झबरी 156 आदि नलकूप काफी दिनों से खराब पडे़ हैं।
सरकार के निर्देश हैं कि किसानों को नलकूपों से सिंचाई करने में दिक्कत न हो, लेकिन विभाग नलकूपों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहा है। विभाग की नजर में भले ही सभी नलकूप सही ढंग से चल रहे हैं, लेकिन हकीकत ठीक इसके विपरीत है। 50 प्रतिशत नलकूपों में स्टार्टर, वोल्ट मीटर, एम्पीयर मीटर, इंटरलॉक, टीपी स्विच आदि महत्वपूर्ण उपकरण गायब हैं। केवल जुगाड़ के सहारे ही इन नलकूपों का संचालन होता है।
विज्ञापन

अधिकांश नलकूपों की पाइप लाइनें चौक पड़ी हैं। इससे किसानों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस समय रबी की फसल का सीजन चल रहा है। खेतों में गेहूं, सरसों, मटर, आलू आदि की बुआई खेतों की सिंचाई न होने से प्रभावित है।
शासन को लिखेंगे
ब्लॉक के अवर अभियंता सिंचाई सूरजपाल ने बताया, सभी नलकूप सही ढंग से चल रहें हैं। खराब नलकूप की कोई जानकारी नही है। जो नलकूप खराब है, उसके लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें