फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती से स्टाफ नर्स ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजनगर/ सीतापुर। सीएचसी परसेंडी में तैनात एक स्टॉफ नर्स पर प्रसव के नाम पर धनउगाही का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता ने सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की है। अधीक्षक ने स्टॉफ नर्स को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

तालगांव थाना इलाके के गांव चांदपुर निवासी अशोक यादव अपनी पुत्री शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी लेकर आए थे। आरोप है यहां पर तैनात स्टॉफ नर्स राधा मिश्रा ने शिवानी से नाम पता पूछा। शिवानी के द्वारा गांव का नाम चांदपुर सुनते ही स्टॉफ नर्स गुस्सा हो गई।
कहने लगी चांदपुर गांव की रहने वाली महिलाओं की डिलीवरी यहां पर नहीं की जाएगी। वहां के लोग नेतागिरी करते है। स्टॉफ नर्स ने अभद्रता करते हुए प्रसव पीड़ित महिला को भाग जाने की हिदायत दी। दो घंटे बाद प्रसव पीड़ा से परेशान होने पर कुशमा नाम की महिला ने शिवानी को भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरोप है बाहरी महिला के माध्यम से स्टॉफ नर्स राधा मिश्रा ने आठ सौ रुपए वसूले। जिसकी लिखित सूचना शिवानी के पिता अशोक यादव ने सीएचसी अधीक्षक परसेंडी को दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, कार्रवाई के लिए लिखा गया है। पूर्व में भी आई शिकायत पर स्टॉफ नर्स के इस आचरण की शिकायत जिला मुख्यालय पर की जा चुकी है। स्टॉफ नर्स को नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें