फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दरबार पहुंचा प्रमुख चयन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा में शुरुआत से ही टिकट पाने को लेकर घमासान मच गया था। बुधवार को जब अंतिम सूची आई तो इसमें कई विधायक, पूर्व विधायक अपनी पत्नी व भाई को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। सांसद ने भी अपने चहेतों को टिकट दिलवा दिया। गैर दलों से भाजपा में हाल ही में शामिल होने वालों को टिकट बंटवारे में तरजीह मिली।
विज्ञापन

सबसे अधिक मंथन रेउसा व परसेंडी ब्लॉक पद पर हुआ। जिलाध्यक्ष ने इन दो पदों को छोड़कर 17 की सूची जारी कर दी थी। सूत्रों का कहना है कि इन ब्लॉकों पर सांसद व विधायक आमने-सामने थे। इससे यह मामला सीएम दरबार पहुंच गया। सीएम के हस्तक्षेप के बाद ही दावेदारों के नाम फाइनल हो सके। एक जगह सांसद की चली तो दूसरी जगह विधायक भारी पड़े।
अगर ब्लॉक प्रमुख पद में प्रमुख रूप से दावेदारों की बात की जाए तो मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव मछरेहटा ब्लॉक से अपनी पत्नी मिथिलेश कुमारी पासी को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे। लहरपुर विधायक सुनील वर्मा अपने भाई उमाशंकर वर्मा को लहरपुर ब्लॉक को टिकट दिलवा दिया।
विज्ञापन

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रामपाल यादव ने अपनी पत्नी सीमा यादव को बिसवां से टिकट दिलवाकर पार्टी में अपनी भूमिका दिखाई है। गोंदलामऊ सीट से भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थी ने अपनी पत्नी नमिता अवस्थी का टिकट पक्का करवा दिया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पिसावां ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय मिश्रिख से टिकट पाने में कामयाब रहे है। बेहटा से भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने अपनी पत्नी कल्पना वर्मा को टिकट दिलवा दिया है।
खैराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम प्रकाश त्रिपाठी भाजपा में शामिल जरूर हुए थे लेकिन वह टिकट हासिल नहीं कर पाए। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने पसंद के उम्मीदवार अजय विश्वकर्मा को टिकट दिलवाकर दावेदारी मजबूत कर दी है। पिसावां में सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के भाई मिथलेश यादव को टिकट मिला है। इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चित सीट रेउसा व परसेंडी रही। जिलाध्यक्ष ने सुबह 17 ब्लॉकों की सूची जारी कर दी थी। लेकिन इन दो सीटों पर नाम फाइनल नहीं हो सके थे।
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि रेउसा में सांसद अपने नौकर को लड़ाना चाहते थे तो विधायक अपने पार्टी के कार्यकर्ता को टिकट दिलवाना चाहते थे। दोनों लोग आमने-सामने थे। इससे यह मामला बुधवार को सीएम दरबार तक पहुंच गया। उसके बाद विधायक के प्रत्याशी को टिकट मिला। यही हाल परसेंडी ब्लॉक का भी रहा। यहां पर भी एक पूर्व एमएलसी व सांसद जुटे हुए थे। काफी मंथन के बाद सांसद के प्रत्याशी का टिकट पक्का हो गया है। जबकि सपा ने अभी तीन सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं।
भाजपा के घोषित हुए प्रत्याशी
भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने सीतापुर में 19 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक एलिया से रीता सिंह, ब्लॉक कसमंडा से गुड्डी देवी गौतम, ब्लॉक खैराबाद से अजय विश्वकर्मा, ब्लॉक गोंदलामऊ से नमिता अवस्थी, ब्लॉक परसेंडी से राजेन्द्र पासी, ब्लॉक पहला से प्रवीण कुमार वर्मा, ब्लॉक पिसावां से मिथिलेश यादव, ब्लॉक बेहटा से कल्पना वर्मा, ब्लॉक बिसवां से शांति यादव, ब्लॉक मछरेहटा से मिथिलेश कुमारी पासी, ब्लॉक महमूदाबाद से सुशीला देवी वर्मा, ब्लॉक महोली से जगदीश प्रसाद पासी, ब्लॉक मिश्रिख से रामकिंकर पांडेय, ब्लॉक रेउसा से मंजू देवी चौहान, ब्लॉक रामपुर मथुरा से तारा देवी लोधी, ब्लॉक.लहरपुर से उमाशंकर वर्मा, ब्लॉक सकरन से मिथिलेश कुमारी, ब्लॉक सिधौली से रोहित भारती बाल्मीकि व ब्लॉक हरगांव से रामदेवी वर्मा पासी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें