फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जेल में आजम से मिले शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिवपाल यादव शुक्रवार को सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे। दोनों नेताओं की जेल में हुई मुलाकात ने सियासी माहौल गर्म हो गया। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर हलचल भी तेज हो गई। जेल से निकलने के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाए और खुद आजम खान के साथ नजर आए। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं न कहीं उनके दिल में इस बात की कसक है कि पार्टी ने अपने ही एक कद्दावर नेता को रिहा कराने के प्रयास क्यों नहीं किए।
विज्ञापन

सुबह करीब 9.45 पर शिवपाल यादव का काफिला जिला कारागार पहुंचा। करीब 11.30 वह कारागार से बाहर निकले और समाजवादी पार्टी पर ही सवाल उठा दिए। शिवपाल ने कहा कि सपा के कद्दावर नेता और संस्थापक सदस्य आजम खान को रिहा कराने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष नहीं कर रही है। यह दुख की बात है क्योंकि सपा की पहचान ही संघर्ष है। इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजम खान को रिहा कराने के लिए प्रयास नहीं किए।
लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के सदस्य अब भी हैं। अगर वह चाहते तो नेता मुलायम सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर सकते थे। पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह का सम्मान करते हैं। धरना प्रर्दशन करने के बाद प्रधानमंत्री इस मामले का संज्ञान जरूर लेते। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मुकदमों में आजम खान को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। सिर्फ एक केस में रिहाई होना बाकी है। इसके बाद भी सपा उनकी रिहाई पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सुरेश सिंह के मुताबिक आजम खान पर करीब 87 मामले हैं, 86 में जमानत मिल चुकी है। अभी एक मामले में जमानत मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि करीब 26 महीने पूर्व उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। उनकी पत्नी और बेटे की जमानत पहले ही हो चुकी है। अब सिर्फ आजम खान की जमानत होना बाकी है।
आजम खान के पार्टी छोडे़ जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनको जेल से बाहर आने दें। यह तो समय ही बताएगा कि आजम खान नई पार्टी बनाते हैं या फिर सपा के साथ रहते हैं। फिलहाल तो अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि कैसे आजम खान को रिहा किया जाए।
शिवपाल पहुंचे तो नहाने गये थे आजम
सुबह करीब 9.45 पर शिवपाल यादव कारागार के भीतर पहुंचे तो पता चला कि आजम खान स्नान करने गये हैं। करीब 35 मिनट तक शिवपाल यादव जेल के अंदर ऑफिस में बैठे रहे। इसके बाद करीब 31 मिनट तक उन्होंने आजम से आमने-सामने बैठ कर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया। कई मुद्दों पर बात होने के बाद शिवपाल यादव फिर जेल कार्यालय में आकर बैठ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें