फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली इलाके में रविवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के काजीपुर निवासी अजय (26) अपने पिता रामस्वरूप के साथ बाइक से मांगलिक कार्यक्रम के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करने बिसवां जा रहे थे। जब वह शाहपुर गांव के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे अजय का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे पिता रामस्वरूप का एक पैर टूट गया। इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
मातम में बदलीं विवाह की खुशियां
पिता रामस्वरूप के मुताबिक बीते शनिवार को उसके दूसरे बेटे सालीग्राम की शादी हुई थी। रविवार को उसका गौना होना था। एक दिन पहले ही उसके घर नई नवेली बहू का स्वागत हुआ था। घर परिवार में सब बहुत खुश थे। अभी नई बहू के आने की खुशियों को परिवार के लोग मना भी नहीं पाए थे कि बेटे की मौत की खबर आ गई। खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें