फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की कार घर में घुसी, महिला घायल

विज्ञापन
सीतापुर में लहरपुर के नेवादा गांव में एक घर में कार घुसने के बाद क्षतिग्रस्त मकान व घर के बाहर मौज? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार रात बेकाबू कार घर में जा घुसी। हादसे में घर में मौजूद एक महिला घायल हो गई, जबकि गृृहस्वामी, उनकी पत्नी व बच्चे बाल-बाल बच गए। गाड़ी पुलिस कर्मी की बताई जा रही है। हादसे के दौरान वह नशे में पाया गया। यूपी 112 का सिपाही लहरपुर में ही तैनात है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात एक पुलिस कर्मी कार से जा रहा था। अचानक उसकी गाड़ी बेकाबू हो गई और लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर स्थित नेवादा गांव के निवासी सिराज के घर में जा घुसी। कार घर के बाहर पड़ी टिन शेड को तोड़ते हुए पड़ोस के समीउल्ला खां के घर में जा घुसी। हादसे के दौरान बाहर के कमरे में समीउल्ला खां, उनकी पत्नी मुस्तरी और बच्चे लेटे थे।
घर के अंदर मौजूद साकिया को चोटें आईं हैं। सूचना पाकर इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चश्मदीदों की माने तो गाड़ी में मौजूद व्यक्ति नशे में था। उसकी गाड़ी से शराब की कई बोतल भी बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि गाड़ी पीलीभीत जिले के बीसलपुर इलाके के ईंटगांव निवासी सुरेश कुमार चला रहा था। वह पुलिस कर्मी है। लहरपुर कोतवाली से अटैच यूपी 112 में उसकी तैनाती है। हादसे में उसे भी चोटें आईं हैं। एक महिला भी घायल हुई है। जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें