फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छह लोगों पर 70 लाख की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस

Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोर्ट के आदेश पर थाना रामपुर कलां में मंगलवार को 70 लाख की ठगी का केस दर्ज किया गया है। मामले में कंपनी के चेयरमैन, सीएमडी समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा निवासी अखिलेश कुमार के मुताबिक उन्होंने खुद और अन्य निवेशकों के साथ मिलकर दि लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी संस्था में 70 लाख रुपये का निवेश किया था। सोसायटी की विभिन्न योजनाओं के तहत निवेशकों को समय से धनराशि लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन अप्रैल 2024 के बाद भुगतान रोक दिया गया।
पीड़ित के मुताबिक सोसायटी के चेयरमैन दिनेश सिंह, सीएमडी समीर अग्रवाल, फंड मैनेजर डॉ. आरके शेट्टी, सदस्य कैप्टन संजय मोदी, सहायक लिपिक शबाब हुसैन रिजवी और क्षेत्रीय प्रभारी उत्तम सिंह ने मिलकर घोटाला किया। जब सोसायटी के सभी कार्यालय बंद हो गए और वेबसाइट भी निष्क्रिय हो गई तो निवेशकों को ठगी का एहसास तब हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस और फिर एसपी को मामले की जानकारी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष उमेश चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें