फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर जब्त की छह किलो पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर शुक्रवार से प्रतिबंध लग जाने के बाद नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों में अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब छह किलो पॉलिथीन जब्त की गई। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नगरपालिका सीतापुर की तरफ से पूरे शहर में अभियान चलाया गया। कांशीराम कॉलोनी से लेकर लालबाग बाजार व अन्य जगहों पर पॉलीथिन जब्तीकरण अभियान चलाया। सफाई इंस्पेक्टर जागेंद्र सिंह ने बताया नगरपालिका इलाके में करीब छह किलो पॉलीथिन जब्त की गई। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक यूज न करने की शपथ दिलाई गई। बिसवां में कृष्णा देवी म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष यादव ने विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और मानव जीवन पर इसके प्रभाव को व्यापक तरीके से समझाया। नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद में अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल, प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों व छात्रों की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें व्यापारियों व आम लोगों से इससे होने वाली हानियों के बारे में बताते हुए उसका उपयोग न करने की अपील की गई । यह जागरूकता रैली मुख्य पुरानी बाजार, नई बाजार, मुख्तार अनीस रोड, बस स्टॉप रोड सहित मुख्य मार्गों से होकर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें