फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना रेउसा इलाके में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सेवता निवासी अशोक निषाद के गेहूं के खेत में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों को जब तक आग लगने की जानकारी होती, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से शिवकुमार गुप्त की 12 बीघा, जियाउद्दीन की तीन बीघा, माधव निषाद की आठ बीघा, अकरम की तीन बीघा और मुबीन की तीन बीघा गेहूं की फसल कर राख हो गई।
किसानों ने फायर कंट्रोल रूम, पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी, मगर फायरब्रिगेड समय से नहीं पहुंची। नाराज किसानों ने घटनास्थल पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम को रोकने की जिद की। थोड़ी देर बाद लेखपाल राकेश यादव ने पहुंचकर किसानों की जली फसल का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें