फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आरसीएच पोर्टल पर सीतापुर लखनऊ मंडल में पहले स्थान पर कायम

Sun, 14 Jan 2024 01:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले ने रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पोर्टल पर मंडल में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले को यह उपलब्धि दिसंबर में जारी हुई रैंकिंग में मिली है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पोर्टल (आरसीएच) पर दर्ज होने वाले आठ प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों के आधार पर यह रैकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन

दिसंबर की समाप्ति पर जारी रैंकिंग में जिले को सभी आठ सूचकांकों में 72 प्रतिशत अंक मिले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत वर्मा ने बताया कि आरसीएच पोर्टल पर प्रजनन शिशु स्वास्थ्य जैसे गर्भवती का पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच की सेवाएं, नवजात का पंजीकरण बच्चों का नियमित व संपूर्ण टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था सेवाएं, संस्थागत प्रसव आदि सेवाओं के नियमित डाटा फीडिंग का कार्य किया जाता है।
लक्ष्य के आधार पर सभी सेवाएं प्रदान कराते हुए समय से डाटा फीड करने पर हर माह रैंकिंग निर्धारित होती है। उन्होंने बताया कि आरसीएच पोर्टल के आठ प्रमुख सूचकांकों में दर्ज जिले की उपलब्धि के अनुसार जिले में गर्भवती का पंजीकरण 66 प्रतिशत हुआ है। गर्भावस्था की पहली तिमाही में 88 प्रतिशत महिलाओं एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली 11 प्रतिशत महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। प्रसव पूर्व चार जांच में 84 प्रतिशत उपलब्धि रही। जबकि संस्थागत प्रसव की उपलब्धि 86 प्रतिशत रही। समस्त प्रसव की उपलब्धि 87 प्रतिशत दर्ज की गई। संपूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि 86 प्रतिशत रही। इसके अलावा जन्म से लेकर एक साल तक के 69 प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


सभी है बधाई के पात्र
इसके लिए सभी चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों को सुदृढ़ीकरण और नियमित प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पिछले माह जारी हुई राज्य स्तरीय हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड रिपोर्ट में जिले ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें