फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: ओवरटेकिंग के दौरान फिसली बाइक, डंफर की चपेट में आया किशोर, मौके पर मौत

Wed, 08 Apr 2026 10:07 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

ओवरटेकिंग के दौरान बाइक असंतुलित होकर डंफर के नीचे चली गई। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।  स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
किशोर की मौके पर ही मौत हो गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की डंफर की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार ओवरटेकिंग के दौरान हादसा हुआ है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गोपालनगर निवासी शौर्य गुप्ता (17)  अपने चचेरे भाइयों को मंशाराम स्थित एक निजी स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। शौर्य भी उसी स्कूल में ही इंटरमीडिएट का छात्र था।  जैसे ही वह बिसवां के बड़े चौराहे पर सब्जी मंडी के पास वाइन शॉप के निकट पहुंचा, उसी दौरान उसने डम्फर को ओवरटेक किया।  उसकी बाइक अचानक फिसल गई। बाइक असंतुलित होकर  डंफ़र के नीचे चली गई। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें