फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बस की टक्कर से सड़क किनारे खड़ीं ननद-भाभी जख्मी

Sun, 06 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर अवध होटल के सामने खड़ी ननद-भाभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों को सिधौली सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पैसिया निवासी रामकुमार रावत की पुत्री अल्पना व बहू सुशीला हिंद अस्पताल, मऊ दवा लेने गई थीं। वापसी में हाईवे के किनारे दोनों घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर जख्मी हो गईं। रामकुमार ने अटरिया पुलिस को तहरीर देकर रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें