फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बालिका को टॉफी देने के बहाने दुकानदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। दुकान पर सामान लेने गई एक बालिका के साथ बुधवार को दूसरे समुदाय के एक दुकानदार ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दोपहर के समय सात साल की बालिका गांव के ही एक परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर अन्य ग्राहक न होने की वजह से दुकानदार ने टाॅफी देने के बहाने बालिका को दुकान के अंदर बुला लिया। आरोपी पीड़िता को पीछे बने कमरे में ले गया। फिर उसके के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता लहूलुहान हो गई। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। हालत देखकर परिजन दंग रह गए पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में सारी जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन उसे थाने लेकर आए जहां पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए सीएचसी सांडा भेज दिया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें