फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के भरे गए सात नमूने

Tue, 15 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
फूड
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सिधौली, खैराबाद व शहर से खाद्य पदार्थो के सात नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल व अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में अभियान चला। टीम ने सबसे पहले शहर के जेल रोड पर अजय मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां पर दही का एक नमूना लिया गया।

उसके बाद खैराबाद के शिवम् मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की गई। यहां से बर्फी का नमूना भरा गया। जायसवाल मिठाई की दुकान से लड्डू का नमूना संकलित किया गया। उसके बाद सिधौली में सतीश जायसवाल के यहां से पेड़ा का नमूना लिया गया। गुप्ता मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


टीम ने पुलिस लाइन के उमेश कुमार गौड़ के यहां से दही का नमूना भरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार का कहना है कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। दो दिन में 14 खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें