फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ई रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में सात घायल

Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कमलापुर में ई रिक्शा व बाइक की ​भिड़ंत में घायल महिला अस्पताल में भर्ती।  -संवाद
विज्ञापन
कमलापुर। इलाके में बृहस्पतिवार को सवारियों से भरे ई रिक्शा व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



रंजीतपुर के आकाश (25), रामचेतन (28) व बउवा (30) और बहरीमऊ निवासी त्रिभुवन लाल (50), पूनम (38), सोमवती (36) और लवकुश (33) ई रिक्शा से कहीं जा रहे थे। अचानक सामने से एक तेज रफ्तार बाइक आकर ई रिक्शा से टकरा गई।

घायलों के अनुसार बाइक सवार नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारियां ई रिक्शा के बाहर आकर गिर गईं। सभी घायलों काे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें