सीतापुर। जिला स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान महमूदाबाद में आयोजित किया गया। सहगल सिटी मॉन्टेसरी जूनियर हाई स्कूल के आनंद वत्सल वर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आनंद को स्वर्ण पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। इसी स्कूल के रुद्र प्रताप सिंह और अथर्व प्रताप सिंह ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता रायबरेली में भी सहगल सिटी मॉन्टेसरी जूनियर हाई स्कूल के बच्चे चुने गए हैं।
प्रधानाचार्या श्वेता शर्मा और कहकशां काजमी ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और कोच ओम प्रकाश यादव के कुशल मार्गदर्शन की भी सराहना की। प्रबंधक कुश नारायण सहगल और निदेशक कुशाग्र नारायण सहगल ने विजेताओं की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।