फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर इस बार 96 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 71 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। जहां बसपा से चुनाव लड़ने वाले सभी नौ उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई, वहीं अन्य दलों और निर्दल प्रत्याशियों की भी जमानत नहीं बच सकी।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा, भाजपा व अन्य दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 96 नेताओं ने नामांकन कर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा व भाजपा को छोड़कर अन्य किसी दल के प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में सफल नहीं हो सके। सीतापुर सदर से चुनाव लड़ने वाले बसपा के खुर्शीद अंसारी, कांग्रेस की शमीना शफीक, आप के आनंद जायसवाल, एआईपीएफ के डॉ. बाबूराम गौतम, एसयूडी के रामशंकर, बीएसआरडी के सत्येंद्र कुमार व निर्दलीय अजान, दिनेश कुमार जायसवाल, पंकज मिश्रा, राकेश, रूपेंद्र, साकेत मिश्रा सहित 11 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई।
मिश्रिख में बसपा के श्याम किशोर, कांग्रेस के सुभाष राजवंशी, जेएलडी के ध्रर्मेंद्र धनगर, आप के बाबू राम वर्मा, आजाद समाज पार्टी के विजय प्रकाश गौतम, बहुजन मुक्ति पार्टी के संतोष, निर्दलीय प्रदीप कुमार राजवंशी, मनोज कुमार, सुनीता की जमानत जब्त हो गई। हरगांव में बसपा के रानू चौधरी, कांग्रेस की ममता भारती, सीपीआई एमएल के अर्जुन लाल, एएसपी के खुशीराम चौधरी, लोकबंधु पार्टी के रामपाल, आजाद समाज पार्टी के सुभाष किशोर निर्दलीय प्रत्याशी सुमन की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

लहरपुर में कांग्रेस की अनुपमा द्विवेदी, बसपा के मोहम्मद जुनेद अंसारी, आप के संतोष कुमार सक्सेना, निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा, राकेश कुमार, सलमा बेगम की जमानत राशि जब्त हो गई। महोली में कांग्रेस के आशीष मिश्रा, बहुजन समाज पार्टी के डॉ. राजेंद्र वर्मा, भाजक्राद के अजय वर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी के तेज नरायन विश्वकर्मा, आप की दीप्पी वर्मा, लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी के नफीस खान, यूपीआरपी के नीरज, भारतीय सुभाष सेना के राजेश कुमार राठौर, पीपीएस के रामकुमार मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप, राधेश्याम, रामकुमार, श्यामपाल की जमानत जब्त हो गई।
सिधौली में बसपा के पुष्पेंद्र पासी, कांग्रेस की कमला रावत, आप के कन्हैया लाल, अवामी समता पार्टी के महेंद्र कुमार रावत, वीपीआई के राजकरन, सर्व राज्य पार्टी के वीरेंद्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य प्रकाश, इमरती लाल, सतीश कुमार भार्गव, सुनीता रावत की जमानत राशि जब्त हो गई। बिसवां में बसपा के हासिम अली, कांग्रेस की वंदना भार्गव, आप के आदर्श, जनता दल यू के रामकिशोर वर्मा, पीपीएस के रामलखन गौतम, निर्दलीय उम्मीदवार नत्थाराम, रियाजुद्दीन, शशिकला वर्मा, सलिल सेठ, सहजराम की जमानत जब्त हो गई।
महमूदाबाद में कांग्रेस की ऊषा वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के मीसम अम्मार रिजवी, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की माया वर्मा, आप के राजकुमार गुप्ता, निर्दलीय दीप कुमार, रघुनंदन, विनोद कुमार की जमानत जब्त हुई है। सेवता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. विजयनाथ अवस्थी, बसपा के आशीष प्रताप सिंह, विकासशील पार्टी की शांति देवी व निर्दल उम्मीदवार मस्तूरी खातून की चुनाव में जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें