सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र मिश्रिख में जिला मुख्यालय से हरदोई जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से बाहर निकालकर भर्ती कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय से एक प्राइवेट बस हरदोई की ओर जा रही थी। चालक ने बताया कि मिश्रिख के जोधपुर इलाके के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। उसमें सवार दीपा, शिवलाल, उमा पांडेय, रोली, महिपाल, अशोक कुमार, कलावती, चित्रा देवी, शबनम, रिहाना बानो, मोहम्मद आमिल, संतोष कुमार अवस्थी, लालता प्रसाद, ब्रज बिहारी आशोक कुमार समेत करीब 25 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया। वहां से रेहाना, शबनम व बृजबिहारी को रेफर कर दिया गया।
उधर, बाइक सवार भी बस की चपेट में आकर जख्मी हो गया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि बस के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामूली चोटे आईं हैं। घायलों का इलाज जारी है। तीन लोगों को गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।