फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लटका मिला ताला

Fri, 11 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीडीओ रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के लोधौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मुआयने में विद्यालय में ताला लटका मिला। इससे नाराज सीडीओ ने बीईओ को तलब किया तो वह भी नदारद मिले।
विज्ञापन


इस पर सीडीओ ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगकर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। मालूम हो कि मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने बिसवां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोधौरा का मुआयना किया। यहां पर विद्यालय बंद मिला था।

इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीईओ को तलब किया तो वह भी गायब मिले। उन्होंने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में सीडीओ ने गुलराजपुरवा गांव में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जून में स्वीकृत इस कार्य के नवंबर में शुरू होने व मौके पर मस्टर रोल का प्रयोग न करने को लेकर बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, लोधौरा में चल रहे मनरेगा के कार्य में भी मस्टर रोल न होने पर जेई को फटकार लगाई गई और बीडीओ से जवाब तलब किया। इस दौरान उनके साथ डीडीओ राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ ब्लॉक स्तरीय अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें