फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगा दे गए एटीएम, बैंकों में रही आपाधापी

विज्ञापन
बैंको में भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
500 व 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए शुक्रवार को भी बैंकों में आपाधापी रही। पूरे जिले में लोगों ने बैंकों में एक अरब दस करोड़ रुपये जमा किए। जबकि 9 करोड़ रुपये बदले गए। 500 रुपये व 1000 रुपये पर पाबंदी लगने के बाद बुधवार से एटीएम बंद थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को इन एटीएम से राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐन वक्त पर एटीएम भी दगा दे गए। लोग एटीएम पहुंचे, लेकिन एटीएम खुले ही नहीं। कुछ में कैश चंद मिनटों में खत्म हो गया। पूरा दिन लोग नोट बदलवाने व रुपये जमा करने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। 

जिले की अधिकांश बैंक शाखाएं शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद खुलीं। हालांकि लोग 7 बजे से ही बैंकों के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे। कुछ जगहों पर एटीएम के सामने भी लाइन लगी थी। कुछ का कई घंटों बाद नंबर आया तो कुछ कैश खत्म होने से निराश लौट गए। इसके बाद लोगों ने बैंकों की तरफ रुख कर दिया।
विज्ञापन


इससे बैंकों में भीड़ एकाएक बढ़ गई। जिले में बैंक की कोई भी ऐसी शाखा नहीं थी, जहां बैंक के बाहर लगी लाइन से जाम न लगा हो। स्टेट बैंक के गेट पर लगे चैनल में जंजीर डालकर भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा। धक्कों के कारण चैनल से निकलते समय लोग चोटिल भी हुए।

एटीएम लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जिसकी वजह से बैंकों पर ग्राहकों का भारी दबाव बना रहा। शुक्रवार शाम तक बैंकों के अकाउंट में करीब एक अरब 10 करोड़ रुपये जमा हो चुके थे। जबकि नोट बदलने के लिए नौ करोड़ रुपये निकाले गए। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि बैंकों ने गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये का अधिक कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें