सीतापुर। 27वीं वाहिनी पीएसी में टायर खरीद और ईंधन खरीद में घोटाला सामने आया है। इस मामले में कमांडेंट के निर्देश पर जांच की गई थी। हेरफेर के आरोपी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात हेड कांस्टेबल पर शहर कोतवाली में सोमवार देर रात केस दर्ज किया गया।
27वीं वाहिनी पीएसी के परिवहन शाखा प्रभारी राकेश के अनुसार पीएसी में प्रभारी परिवहन रहते हुए हेड कांस्टेबल बृजलाल यादव ने 51 टायर खरीदने के भुगतान का दो बार आदेश कराया। उसने वाहनों के ईंधन खरीदने भी हेरफेर किया था। कमांडेंट के निर्देश पर उपसेनानायक पीएसी की जांच में आरोपी दोषी पाया गया। 27 वीं वाहिनी सेनानायक बबिता साहू ने बीते तीन वर्षों की जांच करवाई। उनके निर्देश पर हुई जांच में मामला पकड़ में आया। उनके निर्देश पर ही आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।