फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। आसरा कॉलोनी निवासी सफाईकर्मी सुरेंद्र वाल्मीकि (45) का शव शुक्रवार दोपहर मास्टर कॉलोनी पूर्वी वार्ड में विद्यालय के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बीएसएनएल कार्यालय के पीछे स्थित निजी विद्यालय के पास खाली प्लॉट में चांदनी के पेड़ की डाल से पतली प्लास्टिक की डोरी के फंदे पर शव लटका था। उनके घुटने जमीन से टिके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर सुरेंद्र की साइकिल मिली। जिस पेड़ से शव लटका था, उसकी ऊंचाई करीब छह फीट है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने कर्ज होने की बात कही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरेंद्र के दो बेटियां और एक बेटा हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र नगर पंचायत में आउटसोर्स सफाईकर्मी थे। रोज की तरह शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर गए और काम भी किया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें