फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 225 गांवों में 10 से 12 घंटे ठप रही बिजली

Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के करीब 225 गांवों में शुक्रवार को 10 से 12 घंटे की लंबी बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। लंबी कटौती से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। वहीं, व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 125 गांवों में बृहस्पतिवार रात दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों की नींद खराब हुई। कई बार शिकायत के बाद सुबह 10 बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से कटौती कर दी गई। दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। उपभोक्ता मुकेश व राकेश ने बताया कि रामपुर मथुरा इलाके में तार बहुत ही जर्जर हो गए हैं। यह आए दिन टूटते रहते हैं। इससे बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस समय रोस्टर के मुताबिक भी बिजली नहीं मिल पा रही है। 16 घंटे के रोस्टर में मुश्किल से आठ घंटे ही मिलती है। वह भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जाती है। इसी तरह रेउसा उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों में बृहस्पतिवार रात 11 बजे ठप हुई बिजली सुबह नौ बजे बहाल हो पाई।

शहर में दो से तीन घंटे ठप रही बिजली
शहर में भी दो से तीन घंटे की बिजली आपूर्ति बंद रही। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सुबह 11 से एक बजे तक बिजली नहीं आई। वहीं, पुराना सीतापुर के श्यामनाथ, मुंशीगंज, मिरदही टोला में फॉल्ट के चलते सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। यहां पर तार टूटने की वजह से बिजली बाधित हुई। इसी तरह आदर्श नगर, नैपालापुर इलाके में जंपर उड़ने के कारण तीन घंटे आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

वर्जन
अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि जिन स्थानों पर फॉल्ट की समस्या देखने को मिल रही है, वहां तत्काल टीम को भेजा जा रहा है। प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह से परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें