फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की डेंगू से मौत, दो और चपेट में

Fri, 11 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mosquito - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप बरकरार है। शुक्रवार को एक बालक की डेंगू से मौत हो गई जबकि दो और लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन दोनों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों में मिलने से पीड़ितों की संख्या 315 से बढ़कर 318 हो गई है।
विज्ञापन


कमलापुर के ग्राम नयागांव निवासी बबलू सिंह के पुत्र अर्पित (12) को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। प्राइवेट डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बताया कि उसे डेंगू के साथ दिमागी बुखार भी है।

शुक्रवार सुबह अर्पित ने लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महोली क्षेत्र के मोहल्ला मास्टर कॉलोनी निवासी मोती लाल की पत्नी सावित्री देवी (42) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, जहां पर डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बुधवार को सावित्री देवी को भर्ती किया गया। जिसके बाद डॉक्टर जिला अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार करने लगे।

शुक्रवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की और उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया। इसी तरह से हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया निवासी हरिशंकर के पुत्र दिव्यांशु (12) को भी डेंगू हुआ है। वह भी तीन दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें