फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती रात दरवाजा खुलवाकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को असलहे के बल पर बंधक बना लिया और नकदी-जेवरात समेत करीब एक लाख का माल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के गैंग में एक महिला भी थी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसवां इलाके के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी आसिफ शुक्रवार रात घर में परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया। बदमाशों के गैंग में एक महिला भी शामिल थी। आसिफ के अनुसार, महिला ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। महिला के आवाज देने पर लगा कि कोई पहचान की होगी।
दरवाजा खुलते ही पांच से छह लोग घर में घुस आए। असलहे के बल पर आसिफ के बहनोई किस्मत अली के करीब 50 हजार रुपये, जेवरात आदि समेत एक लाख का माल लूट लिया। इसके बाद शोर मचाने और विरोध करने पर बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सीओ बिसवां सुशील सिंह, बिसवां कोतवाल राजीव सिंह, यूपी 112, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीमों ने जांच की है। क्राइम ब्रांच ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
इंस्पेेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे की घटना है। दरवाजा खुलवाकर लोग घर में घुसे थे। पीड़ित बीसी का काम करता है। घर में घुसते ही वह लोग बीसी का पैसा मांग रहे थे। लूट नहीं हुई है। चोरी हुई है। चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें