फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल बाद पुराने सीतापुर से खैराबाद के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
ोोटो-35 सीतापुर में सिटी स्टेशन परिसर से बस को हरी झंडी दिखाते उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदे - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। पुराने सीतापुर से खैराबाद सिटी बस सेवा 30 वर्षों बाद रविवार से शुरू हो गई। बस रोजाना सुबह सात बजे पुराने सीतापुर से रवाना होगी। इससे लोगों को खैराबाद तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा समीर अहसन रिजवी के प्रयासों के बस सेवा शुरू हुई है।
विज्ञापन

बस पुराना सीतापुर से खैराबाद बिसवां व बहराइच तक जाएगी। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आमिर अली उर्फ बाबू खान, महाराष्ट्र से आई चांदनी खान, प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र उपस्थित रहीं।
जिलाध्यक्ष भाजपा अचिन मेहरोत्रा ने बस चालक और परिचालक को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। एआरएम राकेश कुमार की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा सीतापुर रामजीवन जायसवाल, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब रजा, सरदार तीरथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें