फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Fri, 18 Mar 2022 08:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर में हरदासपुर पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर कोतवाली महोली क्षेत्र के बड़ागांव रोड स्थित हरदासपुर पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर घायल हो गए। शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी इबरान 20 वर्ष पुत्र रईस जिब्राइल 20 वर्ष पुत्र शफीक व मोनू 18 वर्ष पुत्र जयराम एक ही बाइक पर सवार होकर महोली से बड़ागांव की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


हरदासपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही एक बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र के कलवारी निवासी पुनीत 18 पुत्र रामचंद्र व उसका साथी की  बाइक आमने सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार इबरान व पुनीत की मौके पर मौत हो गई।

आनन-फानन राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें