फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: यूजीसी पर सांसद की राय जानने के लिए घेरा आवास

Sun, 15 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। क्रांतिकारी विचार मंच ने पांच सवालों के जवाब सीतापुर सांसद राकेश राठौर से जानने के लिए शनिवार को उनके आवास का घेराव किया। इस दौरान कई बार पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सांसद के आवास पर न होने के कारण प्रदर्शन करने के बाद लौट गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि एक नवंबर को सांसद से पांच सवाल पूछे गए थे। इनमें यूजीसी, वर्तमान आरक्षण व्यवस्था, एससी एसटी अधिनियम, सीतापुर में नये उद्योग और रोजगार की वर्तमान स्थिति व सीतापुर विकास की वास्तविक तस्वीर पर उनकी राय जाननी थी।
विज्ञापन

14 दिन बीत जाने के बाद भी सांसद की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी आंख अस्पताल के सामने से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए लोहारबाग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कई बार उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। शहर इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय व सौरभ सिंह के बीच नोकझोंक भी हुई। सौरभ सिंह ने कहा जब तक सांसद जवाब नहीं देंगे। हम लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें