फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी मिलने पर फटकारा

विज्ञापन
महमूदाबाद में बघाइन प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। विकासखंड रेउसा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का काफिला अचानक सीएचसी महमूदाबाद के महिला अस्पताल में पहुंच गया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर अधीक्षक की फटकार लगाई। इससे सीएचसी में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री यशवंत सैनी व राज्यमंत्री अजीत पाल भी थे। तीनों मंत्रियों ने महिला अस्पताल में औषधि वितरण कक्ष, ओपीडी का मुआयना किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी, इमरजेंसी, ओषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख कृषि मंत्री भड़क गए। अधीक्षक को फटकार लगाते हुए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री इसके बाद दोपहर 12:35 बजे विकासखंड महमूदाबाद के ग्राम बघाइन प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।
वहां सीडीओ अक्षत वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने डिजिटल कक्ष, झूले, स्कूल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। विद्यालय में बन रहे एमडीएम शेड, किचन, पेयजल व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली मिलने, राशन मिलने की भी जानकारी ली। विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना वर्मा, शिक्षक उमेश वर्मा ने कृषि मंत्री का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। डीडीओ राकेश पांडेय, एसडीएम दिव्या ओझा, बीएसए अजीत कुमार, सीओ रविशंकर प्रसाद, बीडीओ हौसला प्रसाद, इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक अफसरों ने नहीं करने दी शिकायत
ग्राम बघाइन में कृषि मंत्री के निरीक्षण के दौरान आवास योजना, पेंशन योजना से संबंधित ग्रामीण अपनी शिकायत मंत्री से करने पहुंचे थे। उससे पहले ही ब्लॉक के कुछ अधिकारियों ने उन्हें वहां से घर वापस भेज दिया। कहा कि उनकी शिकायत सोमवार को ब्लॉक में सुनी जाएगी। इसके चलते शिकायतकर्ता को बगैर शिकायतकर्ताओं को मायूस होकर अपने घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें