फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अंतिम संस्कार से इन्कार, किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महमूदाबाद इलाके में परिजनों को समझातीं विधायक।   -संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। लापता युवती की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपी को हिरासत में लिए जाने की मांग की। हालांकि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मौके पर विधायक, सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और परिजनों को समझाया। फिर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सैदनपुर के पास से निकली नहर में मंगलवार की सुबह एक युवती का शव उतराता हुआ मिला था। उसकी पहचान मालसराय निवासी पूजा (19) उर्फ मोहिनी के रूप में हुई थी। पूजा एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गई थीं। युवती के पिता सियाराम ने गांव के ही नरेंद्र पर आरोप लगाते हुए पूजा को साथ ले जाने की बात कही थी।

पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। बुधवार को युवती का शव उनके गांव मालसराय पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही विधायक आशा मौर्या, सीओ वेदप्रकाश, कोतवाल अनिल सिंह आ गए।
विज्ञापन


सभी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में उचित कार्रवाई होगी फिर परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रिमांड मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें