फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों के 10 बड़े बकायेदारों से करें वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा ने गुरुवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि लंबित कार्यों को तत्काल निस्तारित करें। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि लम्बित मजिस्ट्रेटी जांच तत्काल पूर्ण कर ली जाए। 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी तहसीलों के 10 बड़े बकायेदारों से तत्काल वसूली किये जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कर्मचारियों को सेवानिवृत्त या सेवाकाल में मृत्यु के बाद देय लाभों को समय से दिये जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया। उन्होंने तहसील स्तर पर वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत लंबित आवेदन पत्रों पर आख्या तत्काल भेजे जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर लंबित आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र के आवेदन पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर कर आख्या उन्हें भेजने के निर्देश दिए।
वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट ने दिए। डिफाल्टर शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन तहसीलों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का जीवित प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं प्रेषित किया गया है, वह तत्काल प्रेषित कराए। साथ ही साहूकारों की जांच की आख्या तत्काल भेजने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें