फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ई-केवाईसी की फेर में अटकेगा 7.56 लाख का राशन

Sat, 19 Apr 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 7.56 लाख कार्डधारकों को मिलने वाला राशन अनाज ई केवाईसी की फेर में आकर अटकेगा। राशन अनाज पाने के लिए 30 अप्रैल तक कार्ड पर दर्ज यूनिटों का ई-केवाईसी कराना जरूरी है।
विज्ञापन


तय तिथि तक सत्यापित न होने वाली यूनिट का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। जिले के 34.74 लाख यूनिट का राशन अनाज कोटे की दुकानों से वितरित होता है। अभी तक जिले में 7.56 लाख यूनिट का ई केवाईसी सत्यापन नहीं हुआ है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित राशन की दुकानों से सस्ता अनाज पाने वालों में तमाम अपात्रों के नाम भी शामिल होने की शिकायत के बाद शासन ने राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिट का ई-केवाईसी सत्यापन कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


नियमित तौर पर संचालित सत्यापन अभियान के दौरान भी कार्डधारियों की लापरवाही व उदासीनता के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने ई केवाईसी नहीं कराई है। विभागीय जिम्मेदारों के अनुसार 11 निकाय क्षेत्रों के 2,76,935 यूनिट की ही ई-केवाईसी हुई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 24,41,383 यूनिट का सत्यापन हो चुका है। अभी तक शहरी क्षेत्र में 54,328 यूनिट और ग्रामीण क्षेत्रों में 7,02,112 यूनिटों का ई-केवाईसी होना बचा है।
विज्ञापन


इसके लिए 30 अप्रैल तक समय निर्धारित है। इसके बाद सत्यापित न होने वाली यूनिट का नाम राशन कार्ड से हटाए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें