फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 15 करोड़ से बनेंगी तीन ठोकरें

Sat, 19 Apr 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। सरयू नदी के कटान से तटबंध व गांवों को बचाने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग 15 करोड़ रुपये की लागत से परमगोंडा व कलुवापुर के पास तीन ठोकरों का निर्माण कराया जाएगा। यह काम बाराबंकी जिले के बाढ़ व सिंचाई खंड के द्वारा कराया जाएगा। परियोजना के शुभारंभ के लिए शुक्रवार को विधायक ज्ञान तिवारी ने सरयू नदी के किनारे भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


सरयू नदी की भीषण कटान से प्रतिवर्ष कई गांवों का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। सैकड़ों लोगों की भूमि व आशियाने भी समाप्त हो जाते हैं। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत कलुवापुर में 15 करोड़ रुपये की लागत से अस्तित्व विहीन हो चुके परमगोंडा गांव के पास दो व नदी की धारा से कुछ दूर ग्वाहडीह गांव के पास एक ठोकर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 15 जून तक इसे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

इससे गोंदहा, ग्वाहडीह, बरहिया, कलुवापुर, चिमलाई, दीक्षितपुरवा, तेलनिया व चहलारी गणेशपुर तटबंध भी नदी के कटान से बच जाएगा। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि जिन किसानों की जमीनें ठोकर में पड़ेंगी। उन किसानों की जमीन रजिस्ट्री होने के बाद 15 मई तक सर्किल रेट से डेढ़ गुना पैसे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना के जेई संजीव उपाध्याय ने बताया कि परमगोंडा तथा ग्वाहडीह गांव के पास तीन ठोकरों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम महमूदाबाद बालकृष्ण सिंह, नायब तहसील राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें