फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से फैल रहा संक्रमण, 98 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना केसों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जिले में 98 लोग संक्रमित मिले है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 496 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी से कोविड के मामले बढ़ते जा रहे है। अब इनकी संख्या एक सैकड़ा के करीब रोजाना आ रही है। अगर सोमवार की बात की जाए तो सर्वाधिक एक दिन में 164 लोग संक्रमित हुए थे। तीसरी लहर में यह सबसे अधिक रिकार्ड था। मंगलवार को केसों की संख्या में कमी आई है। संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है। इस बार की लहर में बच्चों सहित बुजुर्ग, युवा व महिलाएं संक्रमित हो रहे है।
जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 496 पहुंच गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया, 10 मरीज लखनऊ में भर्ती है। 427 मरीज होम आइसोलेट है। 59 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। इस लहर में अभी तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें